फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Miscreants in a car shot a liquor salesman, he is in critical condition

Amroha News: कार सवार बदमाशों ने शराब सेल्समैन को मारी गोली, गंभीर

Tue, 18 Feb 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Feb 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Miscreants in a car shot a liquor salesman, he is in critical condition
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव पारा खालसा स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अमरोहा ले गए हैं। सेल्समैन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ग्राम फौलादपुर निवासी महेंद्र सैनी पारा खालसा गांव में देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वह सोमवार रात करीब नौ बजे बाइक से पारा खालसा से गांव जा रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर पीछे से आए कार सवार लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर महेंद्र ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। तभी कार सवार बदमाशों ने महेंद्र पर फायर झोक दिया। गोली उसके सिर के पिछले हिस्से में लगी। गोली लगने पर महेंद्र नीचे गिर गया। उधर, हमलावर कार लेकर पीछे की ओर भाग गए।
विज्ञापन

महेंद्र ने किसी तरह घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। महेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल अमरोहा ले जाया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। दूसरी ओर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से सेल्समैन को रोकने की कोशिश की थी। नहीं रुकने पर गोली मार दी गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed