फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Minor victim's fake TC made to save her son accused of rape

Amroha News: दुष्कर्म के आरोपी बेटे को बचाने के लिए बनवाई नाबालिग पीड़िता की फर्जी टीसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Minor victim's fake TC made to save her son accused of rape
अमरोहा। दुष्कर्म के आरोपी बेटे को बचाने के लिए पिता ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की फर्जी टीसी बनवा ली। पीड़िता के भाई ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम निधि गुप्ता वत्स से की। कहा कि उसकी अनपढ़ बहन की कक्षा आठ की टीसी बनवाकर कोर्ट में लगाई गई। इससे मुकदमे में पैरवी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। तीन माह पूर्व जब किशोरी को सात माह का बच्चा पैदा हुआ तो परिजनों के होश उड़ गए। हालांकि बच्चे की जन्म की कुछ समय बाद मौत हो गई थी। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने गांव के ही युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचकर बताया कि दुष्कर्म पीड़िता बहन अनपढ़ है, लेकिन दुष्कर्म के आरोपी के पिता ने कोर्ट से आरोपी बेटे को राहत दिलाने के उद्देश्य से बहन का सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल से कक्षा आठ की टीसी बनवाई और उसे कोर्ट में लगाया है, जिसमें उसे बालिग दिखाया गया है। फर्जी टीसी दिखाने के कारण आरोपियों को राहत मिल सकती है। कहा कि बहन को न्याय दिलाया जाए और फर्जी टीसी जारी करने वाले विद्यालय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईओ से कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह का कहना है कि फर्जी टीसी जारी करने की जांच कराई जा रही है। शिकायत सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed