{"_id":"695810a47dcaf6b1ac0f0e2d","slug":"mining-issue-farm-owners-will-be-issued-notices-and-those-involved-in-illegal-mining-will-be-identified-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-154731-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन प्रकरण: खेत स्वामी को जारी होगा नोटिस, अवैध खनन में लगे लोग होंगे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन प्रकरण: खेत स्वामी को जारी होगा नोटिस, अवैध खनन में लगे लोग होंगे चिह्नित
विज्ञापन
अमरोहा/ नौगांवा सादात। खनन में लगे डंपर का पीछा करते हुए एसडीएम की गाड़ी बुधवार को गहरे गड्ढे में फंसने के बाद पलटने से बच गई थी। इस बीच डंपर चालक मौके डंपर को लेकर भाग निकला था। मामले में अब जिस खेत से खनन हो रहा था, उस खेत स्वामी को नोटिस जारी किया जाएगा।
बुधवार को एसडीएम नौगांवा सादात सुनीता सिंह को मखदूमपुर क्षेत्र में अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसडीएम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने डंपर का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल हो गया। इस दौरान एसडीएम की गाड़ी रास्ते में बने गहरे गड्ढे में फंस गई। चालक की कोशिश के बाद भी गाड़ी नहीं निकली। इस दौरान खनन में लगे लोग वहां से भाग गए। बाद में बमुश्किल गाड़ी को निकाला जा सका।
एसडीएम ने इसकी सूचना खनन अधिकारी को दी। बताया जा रहा है कुछ सफेदपोश नेताओं की आड़ में खनन को अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही खनन को लेकर प्रशासन भी सख्त हो गया है। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि जिस खेत में खनन हो रहा था, उस खेत स्वामी को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके साथ ही अवैध खनन में लगे लोगों को चिह्नित करने की कार्रवाई भी होगी। खनन अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। एसडीएम की रिपोर्ट मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -