फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Minimum temperature reached four degrees

Amroha News: चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, ठंडी हवा ने किया बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached four degrees
अमरोहा। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी सोमवार को दिन का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। एक डिग्री गिरने के साथ अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। ठंडी हवाओं के चलते लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सुबह-शाम भीषण ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। आंकड़ों की बात करें तो रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर के बीच मौसम सर्द बना हुआ है। वहीं, पिछले कई दिन से कोहरे व सर्दी का सितम लगातार जारी है। दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी 22 जनवरी यानी सोमवार इस सीजन का सबसे सर्द रहा। सुबह से ही शीतलहर ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। कोहरे से राहत मिली तो दोपहर में धूप खिली। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन शाम तक हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी शुरू हो गई। देर रात कोहरे की चादर भी बिछ गई।
विज्ञापन

साथ ही गलन में भी इजाफा हो गया। ऐसे मौसम के बीच सुबह के समय सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ी। सर्दी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में रौनक कम रही। जरूरतमंद लोग ही बाहर निकले। ठंड का असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक देखने को मिला। कंपकंपा देने वाली ठंड का असर पशु व पक्षियों पर भी देखा गया। आठ किलोमीटर की रफ्तार पर ठंडी हवाएं चलीं। जिसके चलते सोमवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी की जा सकती है। ठंड का असर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed