फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Minibus collides with tonga, death of jaggery trader and horse

मिनी बस ने तांगे में टक्कर मारी, गुड़ कारोबारी और घोड़े की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Minibus collides with tonga, death of jaggery trader and horse
नेशनल हाईवे पर बेकाबू रफ्तार मिनी बस ने तांगे में टक्कर मार दी। हादसे में गुड़ कारोबारी और घोड़े की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हरियाणा में पंजीकृत मिनी बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित ख्वाजा पेट्रोल पंप के पास हुआ। जनपद शामली में बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भनेडा जट निवासी केशवपाल सिंह (30) गुड़ कारोबारी है। वह बृहस्पतिवार को तांगे में भरकर गुड़ बेचने जोया क्षेत्र में आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वह तांगे में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका तांगा रजबपुर थानाक्षेत्र में ख्वाजा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू मिनी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में केशवपाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि घोड़े ने भी तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि मृतक के बेटे दीपक कुमार की तहरीर पर हरियाणा में पंजीकृत मिनी बस के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल क्षतिग्रस्त बस और तांगे को कब्जे में ले लिया गया है। बस में सवार सवारियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed