फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mini stadium to be built in Mohammadabad, Gajraula

गजरौला के मोहम्मदाबाद में बनेगा मिनी स्टेडियम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
सार

सेना, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को दौड़ लगाने के लिए दूसरे जिले में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।वह जान जोखिम में डाल रोड पर तैयारी करने को मजबूर हैं।अर्जुन सिंह युवा, मोहम्मदाबादमोहम्मदाबाद या उसके आस पास खेल का कोई मैदान नहीं होने के कारण रोड पर दौड़ लगाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Mini stadium to be built in Mohammadabad, Gajraula

विस्तार

सेना, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को दौड़ लगाने के लिए दूसरे जिले में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह दस किमी की मंजिल तय कर गजरौला भी जाने को मजबूर नहीं होंगे। ब्लाक क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में ग्राम पंचायत की खाली पड़ी करीब 14 बीघे जमीन पर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। यह कार्य ब्लाक द्वारा कराया जाएगा। भूमि को चिह्नित कर मिनी स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गजरौला इलाके में औद्योगिक इकाई के स्टेडियम को छोड़ और कोई स्टेडियम या मिनी स्टेडियम नहीं है। इसका खामियाजा सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बल में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। वह जान जोखिम में डाल रोड पर तैयारी करने को मजबूर हैं। युवाओं की इस समस्या को दूर करने के लिए मोहम्मदाबाद में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की कवायद शुरू की है। मनरेगा के एपीओ नितिन कुमार और रोजगार सेवक चंद्रपाल उर्फ पिंटू ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमृत सरोवर के निकट खाली पड़ी भूमि पर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। अगले सप्ताह काम शुरू हो जाएगा। खंड विकास अधिकारी रोहिताश्व कुमार का कहना है कि मिनी स्टेडियम बन जाने पर मोहम्मदाबाद, कासमाबाद, ओसीता जगदेवपुर, कांकाठेर, बिजौरा, कुदैना, रखेड़ा सहित अन्य गांव के उन युवाओं को खासा फायदा होगा, जो सेना, अर्ध सैनिक बल और पुलिस की तैयारी कर रहे हैं। उनको दौड़ की तैयारी के लिए गजरौला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

सुरक्षा बल में जाने की तैयारी कर रहे हैं। गांव या आस पास कोई मैदान नहीं है। यहां मिनी स्टेडियम बन जाने के बाद खेल की दशा में सुधार होगा। पुलिस, फौज और अर्ध सैनिक बल में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को दौड़ की तैयारी के लिए इधर उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। - अर्जुन सिंह युवा, मोहम्मदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद या उसके आस पास खेल का कोई मैदान नहीं होने के कारण रोड पर दौड़ लगाने को मजबूर हैं। इससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। मिनी स्टेडियम बन जाने के बाद हादसे का डर नहीं रहेगा। ग्रामीण इलाकों के बच्चों में खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी। बुजुर्ग लोगों को भी टहलने में आसानी रहेगी। - धर्मेंद्र कुमार युवा, मोहम्मदाबाद
दौड़ की तैयारी करने के लिए हम युवा हापुड़ जिले के बलुआपुर गांव में जाते हैं। बलुआपुर की दूरी एक तरफ से चार किमी है। हाईवे पर आते जाते समय हादसा हो जाने का डर रहता है। गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पर मिनी स्टेडियम बनाए जाने की जानकारी मिली है। इससे इलाके के युवाओं को खासा फायदा मिलेगा। - राजीव कुमार युवा, मोहम्मदाबाद

मिनी स्टेडियम बन जाने पर जान जोखिम में नहीं रहेगी। वह और उनके कई साथी ब्रजघाट गंगा पुल से होकर ब्रजघाट पहुंच कर पलवाड़ा मार्ग पर तैयारी करते हैं। मोहम्मदाबाद में मिनी स्टेडियम बन जाने पर जहां खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा, वहीं पुलिस, सेना, अर्ध सैनिक बल में जाने वाले युवाओं को एक मैदान मिलेगा। - कौसिंद्र सिंह युवा, कासमाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed