फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Meritorious students of board exams were felicitated

Amroha News: बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों को किया सम्मानित

Fri, 13 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of board exams were felicitated
अमरोहा। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले की मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों का अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। प्रदेश की मेरिट में आने वाले आठ विद्यार्थियों को लखनऊ व जिला की मेरिट में स्थान बनाने वाले 16 मेधावियों को कलक्ट्रेट सभागार में मेडल, प्रशस्ति पत्र ओर चेक देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अमर उजाला और माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जहां पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तर की मेरिट में स्थान पाने वाले बच्चों को एक लाख रुपये का चेक, टेबलेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अमरोहा के आठ मेधावियों को लखनऊ में सम्मानित होने का मौका मिला।
विज्ञापन


इसके बाद जिला स्तर पर मेरिट में आने वाले 16 मेधावियों को कलक्ट्रेट में 21 हजार रुपये का चेक, टेबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि अमरोहा के लिए गर्व का विषय है कि यहां के मेधावियों ने बड़ी संख्या में प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया है। कहा कि यह तो अभी एक शुरुआत ही है। सफलता की यह पहली सीढ़ी है, अभी कई ओर सीढि़यां पार करनी हैं। अभिभावकों के लिए भी यह एक गर्व का दिन है। जिसमें बच्चों की वजह से उनको पहचान मिल रही है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ब्लाॅक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि अमरोहा में मेधा की कोई कमी नही है। उन्होंने सभी बच्चों को लक्ष्य साधकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने कहा कि आज बेटियां आगे बढ़ रही हैं। मेरिट में भी अधिकांश बेटियां ही हैं। बेटियां विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी। यह बदलते हुए भारत की तस्वीर है। पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि इंटर के परिणामों में अमरोहा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि हाईस्कूल में अमरोहा का 15वें स्थान रहा।

संचालन समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मदनपाल सिंह ने किया। इस दौरान एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रशिक्षु एसडीएम शुभी गुप्ता, भूप सिंह बेनीवाल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना
कार्यक्रम की शुरुआत अपने निर्धारित समय 11 बजे हो गई। सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने अपने विचार रखे। साथ ही वित्त व संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उनके संबोधन व पुरस्कार वितरण के बाद कलक्ट्रेट में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री के हाथों ये हुए सम्मानित
श्रेया चौहान (यूपी बोर्ड, हाईस्कूल), साक्षी, निशा, मान्या (यूपी बोर्ड, इंटर), जिज्ञासा खंडेलवाल, आकांक्षी चौधरी, निहारिका कमल(संस्कृत बोर्ड, द्वादश) व तनिष्का राजपूत(सीबीएसई, कक्षा 10)।

जिला स्तर पर सम्मानित मेधावी
जिला स्तर पर हाईस्कूल की फरहीन, यशी, मंशिका, शिवम, दीक्षा शर्मा, अंशिका अवाना, दीपिका चौहान, मोना, अंशिका व इंटर की दीपांशी, शिल्की रानी, फिरोज, अवनी, प्रिंस सरदार, लवी कुमारी, प्रियांशी चौहान को सम्मानित किया गया।

दीप कुमार को मिला मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के भारोत्तोलन वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर जनता इंटर कॉलेज मूंढाखेड़ा के 11वीं के छात्र दीप कुमार को मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्हें 30 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र दिया गया।

क्या बोले मेधावी

बहुत ही उत्साहित करने वाला पल है। परीक्षा को लेकर भरपूर तैयारी की थी। गुरुजनों व अभिभावकों का भी खूब सहयोग मिला। आज डीएम व अन्य अतिथियों से सम्मान पाकर मन अभिभूत है।- दीक्षा शर्मा, कक्षा- 10
अभी पहला पड़ाव पार हुआ है। लेकिन लंबी दूरी तय करनी है। इस तरह के आयोजन जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।- यशी, कक्षा- 10
जिले की मेरिट में आना ही बड़ी बात है। उनकी इस सफलता में गुरुओं व परिजनों ने भी उनका बखूबी साथ दिया। जिसकी बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंची हैं।- दीपांशी, कक्षा- 12

डीएम समेत अन्य गणमान्य लोगों के साथ मंच साझा करने के साथ ही उनके विचारों को सुनने का अवसर मिला। उनकी मेहनत ओर गुरुओं के सहयोग से यहां तक पहुंचने का मौका मिला है। जोकि उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नही है।- अंशिका, कक्षा- 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed