फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mentally ill youth jumped in front of the train

Amroha News: मानसिक बीमार युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill youth jumped in front of the train
अमरोहा। मानसिक रूप से बीमार चल रहे युवक ने रेलवे स्टेशन पर रनथ्रू ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय कोहना में अनवर अली का परिवार रहता है। उनके बेटे शोएब (32) बीमार चल रहा है। बीते ढाई साल से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई जगह इलाज कराया गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को शोएब अचानक घर से निकल गया और रेलवे स्टेशन पर जाकर बैठ गया। शाम करीब पांच बजे के बाद दिल्ली की तरफ से आ रही रनथ्रू ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर आते ही शोएब ने अचानक छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर शोएब की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग घटना को देखकर अचंभित रह गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed