{"_id":"65d6630cded27445850b4686","slug":"members-of-bku-real-group-left-for-delhi-after-clash-with-police-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-114267-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस से नोकझोंक कर दिल्ली को रवाना हुए भाकियू असली गुट के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस से नोकझोंक कर दिल्ली को रवाना हुए भाकियू असली गुट के सदस्य
Thu, 22 Feb 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू असली गुट के किसान एमएसपी की गारंटी कानून व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। उनको रोकने के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। पुलिस से नोकझोंक के साथ वह उलझते हुए आगे बढ़ गए।
भाकियू असली गुट के किसान दिल्ली को रवाना होने से पहले बुधवार को सलारपुर के सामने हाईवे किनारे एकत्र हुए। जानकारी होने पर इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को दिल्ली जाने से रोका तो वह वहीं पर बैठ गए। पंचायत शुरू कर दी। इस दौरान डूंगर सिंह ने कहा कि उनके संगठन को एमएसपी की गारंटी कानून व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उधर संगठन के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने की खबर मिली तो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह दिल्ली से चल कर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने संगठन के किसानों में जोश भरा। कहा कि वह किसी भी कीमत पर दिल्ली जाने से नहींं रुकेंगे। पुलिस ने तानाशाही रवैया दिखाया तो हाईवे पर ही धरना देकर बैठ जाएंगे। किसानाें की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस ने कदम पीछे खींचे लिए। पुलिस से उलझते हुए किसान दिल्ली को रवाना हो गए। इस दौरान हरीश हूण, डूंगर सिंह, बचन सिंह, खचेड़ू सिंह, महावीर सिंह, नरेश सिंह, जगपाल सिंह, जयचंद सिंह, फतेह सिंह, राजपाल यादव, दिनेश प्रधान, प्रह्लाद पूनिया, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -