फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Members are angry due to not holding elections of Ramlila Management Committee

Amroha News: रामलीला प्रबंध समिति का चुनाव नहीं कराने से सदस्यों में रोष

Thu, 17 Jul 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Members are angry due to not holding elections of Ramlila Management Committee
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

रामलीला प्रबंध समिति का चुनाव नहीं कराने से समिति के आजीवन सदस्यों में रोष है। उन्होंने चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को धनौरा की गढ़ी मंदिर धर्मशाला में खुली बैठक बुलाई है। सदस्यों का कहना है कि रामलीला चुनाव में राजनैतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामलीला प्रबंध समिति का हर तीन साल में चुनाव होता है।
समिति के आजीवन सदस्यों ने एक पत्र जारी कर कहा कि रामलीला प्रबंध समिति का चुनाव जुलाई 2024 में होना था लेकिन आरोप है कि राजनैतिक हस्तक्षेप की वजह से तत्कालीन एसडीएम ने चुनाव रोक दिया था। समिति के सदस्यों का आरोप है कि तदर्थ कमेटी ने बीते चार साल से आय-व्यय का कोई हिसाब नहीं दिया है। आजीवन सदस्यों ने आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के पूर्व सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इस संबंध में डीएम व एसडीएम से भी मिला जाएगा। पत्र पर चिंतामणि अग्रवाल, जागेश अग्रवाल, नवनीत वर्मा, राजीव कुमार शर्मा, विरेंद्र शर्मा, राजू बादशाह, राजेंद्र कुमार, बाबूराम, अनिल कुमार समेत 22 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed