फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Megha crowned Teej Queen, Shweta was runner up

Amroha News: मेघा को तीज क्वीन का ताज, श्वेता रहीं रनरअप

Tue, 29 Jul 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 29 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Megha crowned Teej Queen, Shweta was runner up
अमरोहा। रोटरी क्लब के तत्वावधान में फेस्टिवल नाइट और हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तीज क्वीन का ताज मेघा माहेश्वरी के सिर पर सजा जबकि श्वेता अग्रवाल रनरअप रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बिजनौर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में काव्य सौरभ रस्तौगी ने कुंवर विनीत अग्रवाल को कालर पहना कर अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद फेस्टिवल नाइट एवं हरियाली तीज महोत्सव शुरू हुआ। स्तुति अग्रवाल, लावण्या तोमर आदि बच्चों ने राधा कृष्ण, भाई-बहन, स्वतंत्रता दिवस पर डांस एवं पार्ट प्ले की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। फैंसी ड्रेस का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रीति मालीवाल और श्वेता अग्रवाल ने देवकी-यशोदा पर एक शानदार प्रस्तुति दी। पायल चांदना व नंदनी चांदना ने मां-बेटी थीम पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। मेघा माहेश्वरी ने सरप्राइस गेम खिलाए। कपल डांस में भी क्लब सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अजय चतुर्वेदी ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। तीज क्वीन एवं रैंप वॉक प्रतियोगिता तथा हस्त निर्मित पेपर ज्वैलरी, हस्त निर्मित कड़ा सज्जा, पोटली मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। कड़ा सज्जा में अंकिता शिवेंन पहले, मानसी गोयल दूसरे व रिचा अग्रवाल तीसरे, पेपर ज्वैलरी सज्जा में प्रीति अग्रवाल पहले, शशि चतुर्वेदी दूसरे, पोटली मेकिंग में अंकिता शिवेंन पहले और पारुल दुआ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन निशा अग्रवाल और पूजा छाबड़ा ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान सचिव मनु कमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह, डॉ. सरल राघव, जीपी सिंह, विशाल गोयल, संजय मालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed