{"_id":"671aafad6c78c4c1980704a6","slug":"meeting-of-traders-tehsil-wise-camps-will-be-organized-for-gst-registration-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-128149-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी बंधुओं की बैठक : जीएसटी पंजीयन को तहसीलवार लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी बंधुओं की बैठक : जीएसटी पंजीयन को तहसीलवार लगेंगे शिविर
विज्ञापन
अमरोहा।
कलक्ट्रेट में आयोजित व्यापार बंधुओं की बैठक में व्यापारियों ने तहसीलवार पंजीयन शिविर लगाए जाने की मांग की। जिसमें डीएम ने हर शुक्रवार को अलग-अलग तहसीलों में पंजीयन शिविर लगाए जाने का रोस्टर जारी कर दिया।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को व्यापार बंधुओं की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने पंजीयन से जुड़े मुद्दों को उठाया। व्यापारियाें ने सुविधा के लिए तहसीलों में पंजीयन शिविरों के आयोजन की मांग को रखी। इस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने हर शुक्रवार को तहसील स्तर पर पंजीयन शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए। जीएसटी उपायुक्त महेश चंद ने बताया कि माह के पहले शुक्रवार को तहसील हसनपुर, दूसरे शुक्रवार को धनौरा, तीसरे शुक्रवार को नौगांवा सादात व चौथे शुक्रवार को अमरोहा तहसील में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन ने जीएसटी से संबंधित पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने को कहा। व्यापारियों ने बैठक के दौरान विद्युत, श्रम विभाग, नगरपालिका, यातायात एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित मुददे उठाये गये जिस पर डीएम ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में राजू यादव, गजेन्द्र चौधरी, मुकेश गुप्ता, मोहम्मद हुसैन, कमर नकवी, मकसूद अहमद, मोहम्मद शाहनवाज एवं राज्य कर विभाग के लेखाकार सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।