फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Meerut Police was searching for Ankur who was declared a fugitive for 14 years.

Amroha News: भगोड़ा घोषित अंकुर को 14 साल से तलाश कर रही थी मेरठ पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Meerut Police was searching for Ankur who was declared a fugitive for 14 years.
गजरौला। दोहरे हत्याकांड में नामजद अंकुर को 14 साल से मेरठ की पुलिस तलाश कर रही थी। उसने पुलिस को चकमा देकर मेरठ न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। उसने व उसके दो साथियों ने 2009 में मेरठ के दौराला निवासी पर चाकू से हमला किया था। उसे न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया। गजरौला थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर की रात गुलालपुर के जंगल में अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या की गई। जिसमें मेरठ के भड़ौली गांव निवासी अंकुर नामजद है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी, मगर हाथ नहीं लगा। उसने पुलिस को चकमा देकर 2009 में दर्ज हुए मामले में मेरठ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 14 साल पूर्व उसने व उसके साथियों महकार व सेठपाल ने मेरठ के दौराल थाना क्षेत्र में कुशलवीर राठी के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। रविंद्र काकरान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके दोनों साथियों ने आत्मसमर्पण किया। बाद में जमानत पर छूट गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। जिसके मुकदमे का ट्रायल चल रहा है, मगर अंकुर न्यायालय में तारीख नहीं पहुंचा। उसे वारंटी घोषित करने के बाद भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर गजरौला थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड में उसका नाम आया तो पुलिस की घेराबंदी बढ़ती देख उसने मेरठ में आत्मसमर्पण कर दिया। सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पुलिस उसके वारंट बनवा रही है। इसके बाद उसे रिमांड पर लेने जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed