फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Medical store running without license

बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Medical store running without license
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक ने आदमपुर में जामा मस्जिद के निकट मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर लगभग 55 हजार की कीमत की दवाइयों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी को गोपनीय सूचना मिली थी कि आदमपुर में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है। प्रतिबंधित दवाओं की खुलेआम बिक्री की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने आदमपुर पुलिस के साथ कस्बा आदमपुर क्षेत्र में जामा मस्जिद के निकट छापा मारा। बिना लाइसेंस के स्टोर चलता मिला। कार्रवाई के दौरान फर्म में अवैध रूप से भंडारित औषधियां भारी मात्रा में बरामद की गईं। जिसका मूल्य लगभग 55000 है। जिनको फर्म मालिक इरफान निवासी आदमपुर की उपस्थिति में सील किया गया। मौके पर तीन संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि संदिग्ध औषधि को जांच व विश्लेषण के लिए नमूने लिए गए हैं। प्रकरण में विवेचना पूर्ण होने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। कार्रवाई से अवैध रूप से मेडिकल का संचालन करने वालों एवं मेडिकल स्टोर में अवैध दवाइयां बेचने वालों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed