{"_id":"657379536c434b68b907ef49","slug":"medical-store-operator-dies-in-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-9995-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
विज्ञापन
रजबपुर। दोस्त के मौसेरे भाई की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे मेडिकल संचालक विकास कुमार (39) की सड़क हादसे में मौत हो गई। गश्त करती हुई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव पड़ा देखा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के भेड़ा भरतपुर गांव में कल्लू सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटे विकास कुमार का कलक्ट्रेट के सामने मेडिकल स्टोर है। दवाइयों के थोक विक्रेता थे। विकास कुमार के परिवार में पत्नी शिखा के अलावा एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक विकास कुमार अपने दोस्त के मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जोया स्थित बैंक्वेट हॉल गए थे। रात को करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे उनकी बाइक रजबपुर होते हुए कफूरपुर फटाक से आगे मधीपुरा तिराहे पर पहुंची। तभी अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में विकास कुमार की मौके पर मौत हो गई। करीब एक बजे रजबपुर थाना पुलिस गश्त करती हुई मौके पर पहुंची तो हादसे की जानकारी हुई। पुलिस के द्वारा जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक के चचेरे भाई अंकित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।