फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maximum temperature dropped by four degrees due to wind and clouds

Amroha News: हवा और बादलों से चार डिग्री गिरा अधिकतम पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature dropped by four degrees due to wind and clouds
अमरोहा। सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। काले बादल घिर आए और हवा चलने लगी। हालांकि बारिश जिले के कुछ क्षेत्रों में ही पड़ी, लेकिन तेज हवा और बादलों के कारण तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। मौसम में बदलाव से दिन में ठंडक महसूस हुई। उधर, तेज हवा से गजरौला थाने में खड़े एक पेड़ की शाखा टूटकर नीचे गिर पड़ी, हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

अक्तूबर माह आधा बीत जाने के बाद अभी तक दिन में मौसम में गर्माहट महसूस हो रही थी। सुबह और शाम ही मौसम में परिवर्तन महसूस किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे मौसम ने अचानक ने करवट बदल ली। आसमान में काले बादल छा गए और दिन में अंधेरा हो गया। हालांकि अमरोहा में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवा से मौसम खुशगवार हो गया। जिससे मौसम में बदलाव महसूस हुआ। कुछ समय के बाद काले बादल गायब हो गए और धूप खिल उठी। हालांकि, दिन भर आसमान में बादल छाने और हवा चलने का सिलसिला लगातार जारी रहा। तेज हवा के कारण गजरौला में थाना परिसर में खड़ा एक पुराना पेड़ की शाखा टूटकर नीचे आ गिरी। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। दोपहर में मौसम भारी बदलाव महसूस हुआ। डिडौली व नौगांवा सादात क्षेत्र में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस हुई। कृषि विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव से सोमवार को चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

-----

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed