फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   maut ki kimat

मौत का कारण बताने की कीमत सिर्फ 100 रुपये   

Sun, 15 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 15 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
हर मौत का कारण बताने की कीमत सिर्फ 100 रुपये है। समय बदल चुका है, जमाना भी, लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले का मेहनताना नहीं बढ़ा है। प्रत्येक पीएम का आज भी रेट फिक्स है। हैरानी की बात ये है कि किसी भी चिकित्सक ने इस राशि को पाने के लिए पुलिस विभाग में अभी तक आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन


न ही अफसरों ने भुगतान के लिए कोई कदम उठाया है।  
दुनिया में कामकाज करने का तरीका बदल गया है। कंप्यूटर का युग चल रहा है। हर चीज पर महंगाई छाई है लेकिन शवों का पोस्टमार्टम कर मौत की गुत्थी सुलझाने वाले चिकित्सकों का पारिश्रमिक नहीं बढ़ा है। यहां बता दें कि सूबे में सपा की सरकार बनते ही मोर्चरी घर की दशा सुधारने का फरमान जारी हुआ था। कहा गया था कि पोस्टमार्टम हाउस का आधुनिकीकरण किया जाए। शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाए।
विज्ञापन


एक्सरे कराया जाए ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो पाए। धीरे-धीरे बहुत कुछ बदला भी लेकिन शव के पीएम का पारिश्रमिक तीन साल बाद भी वही है। खास बात यह है कि किसी भी डाक्टर ने उसको हासिल करने का प्रयास भी नहीं किया। न ही पीएम के समय साथ रहने वाले फार्मासिस्ट और कर्मचारी उसको लेने आगे आए आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन




जनपद के पोस्टमार्टम हाउस पर महीने में 15 डाक्टरों की ड्यूूटी लगाई जाती है। रोज औसतन दो लोगों के पोस्टमार्टम का आंकड़ा बना रहता है। पीएम हाउस पर अक्सर लोगों की भीड़ रोजाना जमा ही रहती है। जिले में कहीं न कहीं कोई घटना हो जाती है। इमरजेंसी होने पर डाक्टरों को कॉल कर भी बगैर ड्यूटी बुला लिया जाता है लेकिन उनके मेहनताने को बढ़ाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करता है। 



कोई माने या न माने, लेकिन पीएम करने वाले डाक्टरों का मेहनताना बाकायदा सरकार की ओर से मिलता है, लेकिन जब डाक्टर और कर्मचारी नहीं ले रहे तो यह धनराशि कहां व्यय हो रही है। स्वास्थ्य महकमा भुगतान पुलिस विभाग की ओर से करने की बात कह रहा है। वहीं पुलिस विभाग का कहना है कि पीएम करना स्वास्थ्य विभाग का कार्य है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed