फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maurya in Amroha: Congress manifesto is bundle of lies, BJP storm is blowing in state

अमरोहा में मौर्य: कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा, प्रदेश में चल रही भाजपा की आंधी, सपा समाप्तवादी पार्टी

Fri, 05 Apr 2024 05:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 05:37 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमरोहा में कहा कि मोदी को हराने के लिए भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे सभी विपक्षी दल एक हो गए। कांग्रेस की हालत आईसीयू में पड़ी पार्टी और एक्सपायरी दवा की तरह हो गई है।

विज्ञापन
Maurya in Amroha: Congress manifesto is bundle of lies, BJP storm is blowing in state
अमरोहा में केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक है। गरीब की गरीबी को दूर करने, महिला को सशक्त बनाने, अन्नदाताओं को मजबूत और नौजवानों को रोजगार देने वाला चुनाव है। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, वह झूठ का पुलिंदा है।

विज्ञापन


कांग्रेस जब सत्ता में थी तो किसी वर्ग का ध्यान नहीं रखा गया। सत्ता से वियोग क्या हुआ, सब लोग याद आने लगे हैं। कांग्रेस की हालत आईसीयू में पड़ी पार्टी और एक्सपायरी दवा की तरह हो गई है। मोदी जी को हराने के लिए भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे सभी विपक्षी दल एक हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान मौजूद रहे। दोपहर ढाई बजे उप मुख्यमंत्री सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की आंधी चल रही है और विपक्ष की हवाइयां उड़ी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो काम कांग्रेस 60 सालों में नहीं कर पाई, वह काम नरेंद्र मोदी ने दस सालों में करके दिखाए। जब कांग्रेस सत्ता में थी तब न गरीबों का ध्यान दिया गया, न किसानों का, न अगड़ों का न पिछड़ों। अब सब लोग याद आने लगे हैं। सपा-कांग्रेस का गठबंधन है।

भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे सभी विपक्षी दल एक हो गए। अमरोहा से इस बार फिर से दानिश अली को गठबंधन से प्रत्याशी बनाया गया है। 2019 में वह सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन से जीते थे। इस बार न तो रालोद और न ही बसपा उनके साथ है।

ऐसे में दानिश अली संसद का मुंह देख पाएंगे क्या। भ्रष्टाचार की इमारत खड़ी करने वालों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी होने वाली है। सपा अध्यक्ष के चाचा लोगों को धमका रहे हैं।

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने के लिए निकले, लेकिन कांग्रेस के नेता यह यात्रा छोड़कर भाजपा में आए गए। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के लिए कहा कि उन्हें जनता ने दूध से मक्खी की तरह निकालकर बाहर कर दिया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार 2019 का बदला लेना है। जिस तरह कश्मीर से धारा 370 हटाई गई और तिरंगा फहराया गया। उसी तरह हर बूथ पर 370 वोटाें काे बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चलना है।


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने की। सम्मेलन में सत्यपाल सिंह पाल, भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर, लोकसभा प्रभारी राजीव सिसोदिया, बृजेश चौधरी, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र खड़कवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed