फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mauni Amavasya today, a flood of faith will surge to bathe in the Ganga

Amroha News: मौनी अमावस्या आज, गंगा में स्नान के लिए उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Wed, 29 Jan 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya today, a flood of faith will surge to bathe in the Ganga
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या बुधवार को है। इस पावन अवसर पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। अमरोहा, बिजनौर, दिल्ली, मुरादाबाद, मेरठ जैसे दूरस्थ स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उधर, डीएम और एसपी ने तिगरी गंगा स्नान घाट का निरीक्षण किया। ईओ को स्नान घाटों पर सफाई, रोशनी के पुख्ता इंतजाम और सीओ को सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात करने व गोताखोर लगाने के निर्देश दिए।
तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या पर गंगा में स्नान करने और पुरोहितों को दान दक्षिणा देने का विधान है। तड़के से ही यहां पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। यहां आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा व राजस्थान सहित दूसरे प्रदेश के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। प्रशासन की ओर से स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद डीएम निधि वत्स त्यागी व एसपी अतुल आनंद ने तिगरी में गंगा स्नान घाट का निरीक्षण किया। गंदगी पाई जाने पर ईओ दीपिका शुक्ला को सफाई कराने, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए टेंट लगाने के निर्देश दिए। स्नान घाट पर रोशनी के लिए एलईडी लाइट लगाने और अलाव का इंतजाम कराने को कहा। सीओ श्वेताभ भास्कर को निर्देश दिए कि गहरे जल में जाने से श्रद्धालुओं को रोका जाए। गोताखाेर मुस्तैद किए जाएं। वाहनों को बाढ़ खंड की चौकी पर रोकने के निर्देश दिए। जिससे जाम के हालत न बनें। ईओ ने बताया कि दस एलईडी लाइट लगा दी गई हैं। स्नान घाट पर सफाई भी करा दी गई। एसपी ने सीओ को निर्देश दिए कि हाईवे पर जाम नहीं लगना चाहिए। इसके लिए कोई भी वाहन गंगा पुल पर न रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed