फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Master plan rejected, wind of development will blow in Gajraula

Amroha News: महायोजना को मजूंरी, गजरौला में बहेगी विकास की बयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Master plan rejected, wind of development will blow in Gajraula
गजरौला। गजरौला का मास्टर प्लान लागू हो गया। आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग ने मंजूरी दे दी। तिगरी से लेकर ब्रजघाट गंगा पुल के आस पास तक प्राधिकरण का विस्तार किया जाएगा। इलाके के 22 राजस्व ग्राम मास्टर प्लान के दायरे में आ गए हैं। गजरौला क्षेत्र में विकास कार्य होंगे। क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कहा जाए तो औद्योगिक नगरी में विकास के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन

बीती 24 फरवरी को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी शैलेष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मास्टर प्लान-2031 को प्रस्तुत किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया था कि 1995 में विनियमित क्षेत्र घोषित करने के दो साल बाद वर्ष-1997 में गजरौला को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया। मास्टर प्लान वर्ष-2031 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। जिसमें गजरौला क्षेत्र के आस पास के 22 राजस्व गांव आ रहे हैं। इससे प्राधिकरण का विस्तार तिगरी व ब्रजघाट गंगा पुल तक किया जाएगा। मास्टर प्लान लागू हो जाने से 5113 हेक्टेयर भूमि विकास कार्याें में उपयोग की जाएगी। जिन पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पार्क आदि बनाए जाएंगे। विकास कार्यों को गति मिलेगी। क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। प्राधिकरण के वीसी शैलेष कुमार मास्टर प्लान लागू किए जाने के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में लगातार पैरवी कर रहे थे। बुधवार की रात आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3 के अपर मुख्य सचिव रमेश गोकर्ण ने मास्टर प्लान-2031 को मंजूरी दे दी। वीसी ने पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार की रात मास्टर प्लान-2031 को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

------














यह गांव आए मास्टर प्लान के दायरे में

गजरौला। मास्टर प्लान लागू हो जाने के कारण धनौरा तहसील क्षेत्र के 13 गांव दायरे में आ गए हैं। जिनमें फाजिलपुर गौसाईं, कृपानाथपुर, अहरौला तेजवन, चाकीखेड़ा, तारापुर, मझौला, फौंदापुर, दरियापुर बुजुर्ग, मूसापुर, यकबगड़ी, बस्तौरी माफी, मीरपुर, सलारपुर शामिल हैं। हसनपुर तहसील क्षेत्र के चौबारा, सुल्तानपुर मौलवी, खानपुर, छोया, दाऊदपुर बुजुर्ग, फिरोजपुर गढ़ावली, सादुल्लापुर, तिगरिया खादर और शहवाजपुर डोर सहित नौ गांव मास्टर प्लान के दायरे में आए हैं। वीसी का कहना है कि गजरौला में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इससे प्राधिकरण को पांच सौ करोड़ रुपये का निवेश आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed