फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Massive fire at cotton factory in Amroha, loss worth lakhs

Amroha News: अमरोहा में कॉटन कारखाने में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Massive fire at cotton factory in Amroha, loss worth lakhs
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला इस्लामनगर में शुक्रवार देर रात कॉटन कारखाने में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर तैयार रुई, कच्चा माल और मशीनें जलकर राख हो गईं। घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ईदगाह के पास रहने वाले दानिश मंसूरी का घर के नजदीक ही कॉटन कारखाना है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे कारखाने से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिवार को घटना की जानकारी हुई। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जाम हो गई। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो गाड़ियां से दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी और घटना में कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed