फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mashisan officials met the Director of Education to resolve the problems of teachers

Amroha News: शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिक्षा निदेशक से मिले माशिसं पदाधिकारी

Sat, 17 May 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 17 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mashisan officials met the Director of Education to resolve the problems of teachers
अमरोहा। समर कैंप को निरस्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर माशिसं के प्रदेशीय मंत्री डॉ. जीपी सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी शिक्षा निदेशक मा. डॉ. महेंद्र देव से मिलें। अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि 21 मई से 10 जून तक विद्यालयों में संचालित होने वाले समर कैंप को निरस्त किया जाए, अशासकीय सहायता प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए नेशनल वेतन वृद्धि के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी करने, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में लंबित पड़े शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के प्रकरणों का निस्तारण सिटीजन चार्टर के हिसाब से निर्धारित समय अवधि में करने सहित शिक्षकों से जुड़ीं अन्य मांगें उठाई गईं। इस दौरान उनके साथ मंडलीय मंत्री प्रेम सिंह, सदस्य प्रदेशीय कार्यकारिणी अतुल कुमार शर्मा रहे।
विज्ञापन

डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता और संगठन के मा. विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा से वार्ता की। शासन तथा शिक्षा निदेशक मा. से समर कैंप को स्थगित करने की मांग पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि समर कैंप अब अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में ऐच्छिक होगा। जो विद्यालय समर कैंप कराना चाहें वह शिक्षकों और छात्रों के अभिभावकों से सहमति लेकर ही अपनी इच्छा से कर सकते हैं। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed