फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   married women murdered by her husband

पिटाई के बाद गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
married women murdered by her  husband
अमरोहा। विवाहिता की हत्या में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी हत्या गोली मारकर नहीं की गई। बल्कि पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। विवाहिता के शरीर पर चौदह चोटों के निशान मिले हैं। जबकि उसके सिर में गहरे घाव पाए गए हैं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सैदनगली थानाक्षेत्र में नूरपुर गांव के जंगल में आम के बाग में विवाहिता का शव पड़ा मिला था। उसका शव करीब सौ मीटर घसीटा गया था। शव की पहचान उझारी के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद राशिद की बेटी रहनुमा के रूप में हुई थी। उसकी शादी 24 मार्च 2019 को गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौतई निवासी शहजाद के साथ हुई थी। पिता ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से पति शहजाद रहनुमा को दहेज में दस लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करता था। 21 जनवरी को ससुरालियों ने रहनुमा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह मायके में रह रही थी। लेकिन 26 जनवरी की दोपहर पति शहजाद अपने दो अन्य साथियों के साथ घर पहुंचा और रहनुमा को अपने साथ ले गया। इसके बाद सोमवार की सुबह उसकी लाश मिली थी। पिता ने पति शहजाद समेत तीन के खिलाफ दहेज के लिए गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि महिला की हत्या गोली मारकर नहीं की गई थी। विवाहिता की पहले बुरी तरह पिटाई की गई, इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चौदह चोटों के निशान पाए गए हैं। जबकि सिर में गहरे घाव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed