फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman's body found hanging, murder charge

Amroha News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder charge
नौगांवा सादात। घरेलू विवाद के चलते विवाहित याचना (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर पर ही फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या के बाद फंदे पर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में पति और सास-ससुर के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौबरिया कमालपुर में हितेश चौधरी का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बहन याचना की शादी सात फरवरी 2017 को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के भेड़ा भरतपुर गांव के रहने वाले अरविंद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद याचना को अपने पति अरविंद दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का पता चला। आरोप है मुताबिक याचना पति के आगे संबंधों का विरोध करती थी। इस मामले में कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन पति अरविंद और ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। बाद में याचना मानसिक रूप से तनाव में रहने लगी। आरोप है कि पति अरविंद और उसके माता-पिता याचना को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

याचना की हत्या करने के बाद दूसरी महिला को अपने घर लाने की धमकी देते थे। 15 दिसंबर की रात विवाहिता याचना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। याचना का शव सीढ़ियों के लिए बनी लोहे की रेलिंग में रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही उनके मायके वाले मौके पर पहुंच गए और याचना के पति अरविंद, ससुर और सास पर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले आरोपी ससुराल वाले भाग गए। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर पहुंचे फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रभारी सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के भाई की तहरीर मिल गई है, उन्होंने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed