फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman was thrown out of the house for dowry, husband married another woman

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकला, पति ने कर ली दूसरी शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman was thrown out of the house for dowry, husband married another woman
अमरोहा।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पति ने दूसरी शादी कर ली। मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया निवासी दिवंगत मकसूद की बेटी इरम की शादी 30 अक्तूबर 2021 को कस्बे के ही अजहद के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले इरम को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करते थे। विरोध करने पर ससुराल वालों ने इरम को मारपीट करके घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रहती है, लेकिन कुछ दिन पहले पति ने दूसरी शादी कर ली। 29 जुलाई सुबह 7:30 बजे विवाहिता ससुराल पहुंची तो पति मोहम्मद अजहद, ससुर मुजाहिद, सास यासमीन, ननद उजमा, बुसरा ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला का पीटा
डिडौली। क्षेत्र के मोहल्ला जाटव कॉलोनी निवासी शमीम अहमद ने बेटी जैनब फात्मा की शादी दो साल पहले संभल जिले के गुन्नौर निवासी राजा उर्फ शहवाज के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि 18 अगस्त को पति राजा उर्फ शहवाज, ससुर दूल्हे खां, सास कोसर जहां ने विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। अब फोन पर जांच से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article