{"_id":"677d8c1ae9e7ad90fe0f9262","slug":"married-woman-was-locked-in-a-room-and-beaten-her-parents-were-made-to-hear-her-screaming-on-phone-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-132163-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा, फोन कर मायके वालों को सुनाई चिल्लाने की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा, फोन कर मायके वालों को सुनाई चिल्लाने की आवाज
Wed, 08 Jan 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का कमरे में बंद कर पीटा। मायके वालों को फोन कर महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई। पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अमरोहा निवासी युवती की शादी बिजनौर जिले में हुई है। बिजनौर में ससुराल वालों ने विवाहिता को कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा। विवाहिता माता-पिता को याद करके चिल्लाई तो पति ने फोन करके उसकी चीखने की आवाज उसके परिजनों को सुनवाई। विवाहिता के परिजनों ने ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में मायके वाले विवाहिता की ससुराल पहुंचे उसे घर ले आए और मामले में नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
छेड़छाड़ व मारपीट में दो महिला समेत चार पर केस
मंडी धनौरा।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चार जनवरी की दोपहर मोहल्ले के ही रहने वाली दो महिलाओं ने उससे अपने घर का गेट खोलने के लिए कहा। उसके गेट खोलते ही महिलाओं के पति भी घर में घुस आए। उन्होंने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर की आवाज सुनकर मोहल्ले के कुछ लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती की तहरीर पर दो महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।