फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman thrown out of the house for not fulfilling dowry demands

Amroha News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of the house for not fulfilling dowry demands
डिडौली। शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायंती कलां गांव में रईस अहमद का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी सुबहनी की शादी 7 जनवरी 2025 को क्षेत्र के गांव कुम्हरिया के रहने वाले मोहम्मद शफीक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने सुबहनी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस कारण इसका कंधा टूट गया। जानकारी मिलने पर रईस अहमद अपने बेटे मोहम्मद नईम के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनके सामने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया और घर से निकाल दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में मोहम्मद शफीक, परवीन, भूरी, रईस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed