फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman thrown out of house for dowry, abortion due to fight

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकला, मारपीट में गर्भपात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for dowry, abortion due to fight
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। मारपीट के दौरान विवाहिता का गर्भपात हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर निवासी कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी 25 मार्च 2022 को मोहल्ला घेरमुनाफ के रहने वाले अहमद फराज के साथ की थी। आरोप है कि शादी के छह महीने बाद ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे।
विज्ञापन

सितंबर 2023 में विवाहिता गर्भवती थी, इस दौरान ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। जमीन पर गिराकर पेट पर लात मारी, जिससे विवाहिता का गर्भपात हो गया। विवाहिता की ननद भी मारपीट करती थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने उसके पति का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिसंबर की रात विवाहिता अपने मायके में थी। तभी ससुराल वाले घर में घुस आए और दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर मारपीट की। लोगों की भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पुलिस ने पति अहमद फराज और उसके अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed