फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman threatened to commit suicide in front of the police station

विवाहिता ने थाने के सामने दी आत्मदाह करने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman threatened to commit suicide in front of the police station
रहरा। ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने थाने के बाहर आत्मदाह करने की धमकी दी है। उसने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। विवाहिता की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस में खलबली मच गई है। अब कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला रहरा थानाक्षेत्र के फूलपुर गांव का है। यहां रहने वाली प्रीति का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले मारपीट करते हैं। उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस संबंध में वह जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर थाना पुलिस तक नौ प्रार्थना पत्र दे चुकी है। बावजूद इसके पुलिस सुनवाई करने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को भी पीड़िता रहरा थाने पहुंची, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद विवाहिता ने 1 मिनट 11 सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें विवाहिता ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर थाने के सामने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की धमकी दी है। विवाहिता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के चलते महिला का मामला मीडिएशन सेंटर में चल रहा था। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद नहीं निपट रहा है। मामले में विवाहिता के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।-विनीत जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed