फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, maiden accused of murder

शादी के तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, maiden accused of murder
गजरौला। शादी के तीन महीने बाद संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव ओसीता जगदेवपुर निवासी हरिओम की शादी तीन माह पूर्व सविता के साथ की गई। 22 वर्षीय सविता का मायका हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दयावली खालसा में है। मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे सविता का शव गांव से चंद कदम दूर रेलवे लाइन पर मिला। जानकारी होने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उसका शरीर ट्रेन से कटा हुआ था। उधर ग्रामीणों से खबर मिलने पर मायके वाले भी आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर सविता की हत्या करने और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे लाइन पर डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे मायके वालों को पुलिस ने समझा कर शांत किया। पुलिस ने पंचायत नामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed