फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
अमरोहा। संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस से मृतका के मायके वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती की शादी चार साल पहले हुई थी। शनिवार की तड़के उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गांव में यह खबर फैली कि विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की खबर लगते ही गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर आए मायके वालों ने फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान काफी हंगामा भी किया। गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत की खबर पाकर पुलिस पहुंच गई। मगर मृतका के मायके और ससुराल वालों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस गई थी, लेकिन मायके व ससुराल वालों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है, जिसके चलते पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed