फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, FIR including husband

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, FIR including husband
नौगांवा सादात। ससुराल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के नानक नंगली निवासी अहमद जान की बेटी अफसाना की शादी बोरी-बोरा निवासी कासिम के साथ 10 नवंबर 2018 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले अफसाना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। गुरुवार शाम को अफसाना के देवर शाहरुख ने उसके भाई अमीर हसन को फोन कर तबियत खराब होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। अभी परिजन अफसाना को लेकर चिकित्सक के यहां जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। विवाहिता के भाई अमीर हसन ने बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। भाई की तहरीर पर पति कासिम, उसके भाई शाहरूख, सास अकबरी और इमरान और नाजमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed