{"_id":"6627011be5c9628235065ccc","slug":"married-woman-dies-after-being-hit-by-thresher-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-117507-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: थ्रेशर की चपेट में आकर विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: थ्रेशर की चपेट में आकर विवाहिता की मौत
विज्ञापन
रहरा/आदमपुर। गेहूं की निकासी के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आकर विवाहिता सावित्री की मौत हो गई। उसकी करीब दस माह पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव पथरा मुस्तकम निवासी सुशील खड़गवंशी ने बताया कि रविवार शाम को खेत पर गेहूं निकासी के लिए थ्रेशर मशीन चल रही थी। इस दौरान पत्नी सावित्री (22) मशीन के पीछे के हिस्से के पास गेहूं बचा रही थी। उसी बीच अचानक सावित्री का दुपट्टा मशीन की बेल्ट की चपेट में आ गया। जिससे सावित्री घायल हो गई और बुरी तरह से बेल्ट में फंस गई। कड़ी मशक्कत के बाद दुपट्टा काटकर सावित्री को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना कानूनी कार्रवाई के ही मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
-- -- --