{"_id":"63e37581313909d9040db063","slug":"married-woman-died-due-to-quack-doctor-treatment-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से विवाहिता की हुई मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से विवाहिता की हुई मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने जमकर किया हंगामा
Wed, 08 Feb 2023 03:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 08 Feb 2023 03:42 PM IST
सार
आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई और मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजन एकत्र हो गए और झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचकर बुधवार को हंगामा किया। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप तो उपचार से विवाहिता की मौत हो गई। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
रहरा थाना क्षेत्र के गांव चीला निवासी विजेंदर ने सोमवार को अपनी पत्नी पूनम (25) ) की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए आदमपुर क्षेत्र के झोलाछाप के यहां भर्ती कराया था। जिसका उपचार कराया जा रहा था। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई और मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की सूचना से परिजन एकत्र हो गए और झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचकर बुधवार को हंगामा किया। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। झोलाछाप पर खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जल्दी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन