{"_id":"676f0d69497f3ec0340597f4","slug":"married-woman-burnt-under-suspicious-circumstances-referred-to-delhi-in-critical-condition-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-131567-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता संदिग्ध हालात में झुलस गई। शोर मचाने पर परिजनों ने उसे बचाया और सीएचसी में लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में महिला को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। डिडौली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने छह माह पहले ही गजरौला निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, विवाह से पहले उसने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज कराया था।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गजरौला निवासी एक महिला झुलस गई है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों व आसपास से लोगों जानकारी ली। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।
इसके बाद महिला और परिजन सो गए। शुक्रवार सुबह परिजन अपने काम में लग गए। इस बीच विवाहिता ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली। उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। इस बीच महिला के शोर मचाने पर परिजन दौड़कर पहुंचे। मोहल्ले के लोग भी आ गए। किसी तरह आ बुझाई और महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सीओ का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले कराया था दुष्कर्म का केस, फिर हुई थी शादी
संदिग्ध हालत में झुलसी युवती ने छह महीने पहले प्रेमी युवक से प्रेम विवाह किया था। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि जानकारी मिली है कि विवाह से पूर्व उसने डिडौली कोतवाली में प्रेमी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए युवक ने उसके साथ विवाह कर लिया।