{"_id":"640e37eb940b3c1efe0226b7","slug":"married-a-girl-from-assam-by-contacting-shaadicom-then-did-not-allow-her-to-enter-the-house-jpnagar-news-c-15-1-83392-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी डाटकॉम पर संपर्क कर असम की युवती से किया निकाह, फिर घर में नहीं घुसने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी डाटकॉम पर संपर्क कर असम की युवती से किया निकाह, फिर घर में नहीं घुसने दिया
Mon, 13 Mar 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
शादी डॉटकाम पर एक डॉक्टर ने असम निवासी युवती से संपर्क कर उसे यहां बुला लिया और होटल में रखा। पहले तो डॉक्टर ने शादी से इन्कार कर दिया। बाद में जब मामला पुलिस में पहुंचा तो जेल जाने के डर से युवती से निकाह कर लिया। रविवार को युवती ससुराल पहुंची तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवती ससुराल चली गई।
क्षेत्र के गांव निवासी एक डॉक्टर ने शादी डॉटकाम पर एक असम की एक युवती से तीन माह पहले संपर्क किया था। युवती को बुलाकर कई दिन तक होटल में भी रखा। शादी करने का भरोसा दिया लेकिन शादी नहीं की । युवती ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बाद में निकाह भी हो गया। निकाह के बाद युवती असम चली गई थी। रविवार को असम से युवती क्षेत्र में आई और अपनी ससुराल के दरवाजे पर पहुंच गई लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। नाराज युवती डिडौली कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने ससुराल वालों को भी बुला लिया। बाद में समझौता होने पर युवती अपनी ससुराल चली गई।