फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Marriage was done in mass marriage to grab government money

Amroha News: सरकारी राशि हड़पने के लिए की थी सामूहिक विवाह में शादी

Mon, 24 Feb 2025 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Marriage was done in mass marriage to grab government money
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को शादी करने पहुंचे तीन बच्चों के पिता और युवती के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों ने सरकारी धनराशि हड़पने के इरादे से शादी की थी। पहले से शादीशुदा कपिल समारोह में उसी लड़के का आधार कार्ड लेकर शामिल हुआ था, जिसकी शादी प्रियंका से तय हुई थी।
समाज कल्याण विभाग के एडीओ आकाश पाल ने बताया कि बावनपुरा माफी गांव निवासी प्रियंका ने सीएम सामूहिक विवाह के तहत 12 फरवरी को आवेदन किया था। उसका विवाह सरकड़ा कमाल निवासी अमरपाल सिंह से होना तय था। पंचायत सचिव पल्लवी ने दोनों का सत्यापन किया था। आवेदन सही होने पर दोनों को शादी की अनुमति दी गई थी। शनिवार को गजरौला के शिव इंटर कॉलेज में सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम चल रहा था। सलेमपुर गौसाईं निवासी कपिल जो पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी कोमल जीवित है और उसके तीन बच्चे हैं। वह अमरपाल का आधार लेकर प्रियंका के साथ शादी करने बैठ गया।
विज्ञापन

उसने योजना की सरकारी राशि हड़पने के लिए धोखाधड़ी व गलत तरीके से प्रियंका के साथ शादी की। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एडीओ समाज कल्याण ने गजरौला थाने की पुलिस को दूल्हा बने शादीशुदा कपिल व दुल्हन बनी प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले में कपिल और प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------





अमरपाल का शादी से मना करना पड़ा युवती को भारी
सामूहिक विवाह फर्जीवाड़े में फंसी प्रियंका के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक, उसके पिता गांव में किसानों की जमीन चौथाई पर लेकर किसी तरह गुजारा करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अमरपाल सिंह ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिस पर अमरपाल के स्थान पर कपिल को बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed