फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Marks of baton found on the body, Bablu died due to heart attack

Amroha News: शरीर पर मिले डंडों के निशान, हार्ट अटैक से हुई थी बबलू की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Marks of baton found on the body, Bablu died due to heart attack
गजरौला। नगर के आस्था नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को वीरेंद्र उर्फ बबलू की मौत पिटाई के बाद हार्ट अटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर डंडों की पिटाई से चोट के निशान मिले हैं। वहीं, बबलू के शव का पोस्टमार्टम टीम डॉक्टरों के पैनल ने किया। जिसमें डॉ. मलिक, डॉ. इकबाल हुसैन और डॉ. शमी शामिल हुए। वहीं, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

गजरौला के आवंतिका नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जसवंत सिंह का छोटा भाई वीरेंद्र उर्फ बबलू मजदूरी करता था। अचानक उसे नशे की लत लग गई। हर वक्त नशे की लत के कारण परिवार के लोग परेशान हो गए और शनिवार को उसे आस्था नशा मुक्त केंद्र में भर्ती कराया था। केंद्र संचालक ने दवाइयों के माध्यम से नशा छुड़ाने की बात कही थी। पांच हजार रुपये मासिक खर्च तय हुआ था, लेकिन मंगलवार की सुबह केंद्र से उनके पास फोन आया कि बबलू की तबीयत खराब हो गई है। उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन मुरादाबाद पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। जिसके बाद परिजनों ने केंद्र संचालक पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और केंद्र पर तोड़फोड़ की। बाद में कार्रवाई न होने पर थाने में भी जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने आस्था नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया था। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में बबलू की मौत का कारण पिटाई के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल केंद्र संचालक हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-----
पुलिस बोली, नशा मुक्ति केंद्र से अपने मरीज ले जाएं
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद पुलिस अफसर कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र की देखरेख करने वाले शख्स को फोन कर कहा कि इसमें जितने भी मरीज भर्ती हैं, उनको घर भिजवाओ। आजाद नगर मोहल्ला के आस्था नशा मुक्ति केंद्र में इस समय 24 मरीज भर्ती हैं। यह केंद्र बीते दो साल से चल रहा है। बबलू की हत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद से पुलिस अफसरों की हवाइयां उड़ी हैं। पुलिस ने केंद्र पर जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने केंद्र में भर्ती 24 अन्य लोगों से भी जानकारी ली कि उनके साथ कैसा बर्ताव हो रहा है। उधर थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने केंद्र की देखरेख करने वाले रोहित को फोन किया। कहा कि उसमें जो भी लोग भर्ती हैं, उनके परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक मरीज को ले गए उसके परिजन
बबलू की हत्या का मामला तूल पड़ रहा है। केंद्र में भर्ती लोगों के परिजन भी सहम गए हैं। उनको अपनों के साथ भी अनहोनी की आशंका है। इसलिए भर्ती लोगों को निकालने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को एक मरीज के परिजन वहां पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।

------
तिगरी गंगा किया अंतिम संस्कार

बुधवार को दोपहर ढाई बजे बबलू का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद उसका शव परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। चार बजे उसका शव घर लाया गया। यहां कुछ देर रोकने के बाद तिगरी ले गया। शाम पांच बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed