फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Markets ready for Dhanteras, traders enthusiastic

Amroha News: धनतेरस के लिए बाजार तैयार, व्यापारियों में उत्साह

Sat, 18 Oct 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Markets ready for Dhanteras, traders enthusiastic
अमरोहा। धनतेरस पर्व शनिवार को है। इसके लिए शहर के बाजार तैयार हैं। खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह है तो व्यापारी भी भीड़ को देखकर अच्छे व्यापार की उम्मीद लगाए हैं। त्योहार की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक आदि की दुकानें सजी नजर आईं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं। उधर, धनतेरस पर भीड़ से बचने के लिए कुछ लोग एक दिन पहले ही सामानों की बुकिंग कराते दिखे।
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार दिवाली की रोशनी से चमका नजर आया। रंग-बिरंगी झालरों के अलावा वंदनवार, लड़ियां, झूमर और रंगोली लक्ष्मी जी के पैर के स्वरूप पेंटिंग, प्रतिमाएं, आर्टिफिशियल फूल-पौधों से बाजार सजा नजर आ रहा है। सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। बर्तन, ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा समेत अन्य बाजार में लोग जमकर खरीदारी कर रहे है।
विज्ञापन

नगर के कोट, बड़ा बाजार, जट बाजार, मंडी चौब, लकड़ा बाजार, बटवाल नई बस्ती समेत अन्य बाजारों में खूब चहल पहल रही। धनतेरस पर इलेक्ट्रिक लाइट, कपड़े, पूजन सामग्री की भी खरीदारी, धातु में पीतल, स्टील, सोना, चांदी की खरीदारी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कार, स्कूटी, बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि की खरीदारी को लेकर व्यापारी वर्ग में उत्साह है। उनका अनुमान है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed