{"_id":"6711870c20fa265e44033994","slug":"markets-are-buzzing-with-activity-for-karva-chauth-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-127745-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: करवाचौथ के लिए बाजार गुलजार, बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: करवाचौथ के लिए बाजार गुलजार, बढ़ी रौनक
विज्ञापन
अमरोहा। करवाचौथ इस बार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। जिसे लेकर महिलाओं में उत्साह है। खरीदारी ज्यादा होने से सराफा और कपड़ा बाजार में रौनक है। इस बार लेटेस्ट साड़ियों और चूड़ियों से बाजार सजे हैं। बाजार में मिट्टी के करवा के साथ चांदी के करवा खरीदने का चलन बढ़ा है। ज्वैलर्स की दुकानों पर आभूषणों की खरीदारी भी बढ़ रही है।
करवाचौथ पर महिलाएं मेहंदी लगवाती हैं। मेकअप कराती हैं। सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं दुल्हन की तरह सोलह शृंगार करती हैं। इसको लेकर घरों में तैयारियां चल रही हैं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है। करवाचौथ के पर्व पर बाजार में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। मिट्टी के करवा 30 से 50 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं, चांदी के करवा की कीमत दो हजार से चार हजार तक है।
करवाचौथ के पर्व से पहले सराफा, साड़ी और बिसात खाने का बाजार गुलजार हो गया है। बृहस्पतिवार को भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि इस व्रत में महिलाएं नई साड़ी, गहने का शृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस रात में छलनी में चांद का दीदार कर अर्घ्य चढ़ाकर व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन
शहर में ई-रिक्शा पर पाबंदी
अमरोहा। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि करवाचौथ को लेकर बाजार में बढ़ रही भीड़ को देख पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा को बाजार में जाने पर पाबंदी लगा दी है। क्योंकि ऑटो और ई-रिक्शा के कारण बाजार में जाम की स्थिति हो जाती थी। करवाचौथ 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने अभी से कपड़े, चूडियां, शृंगार का सामान, जूते, चप्पल खरीदारी कर रही हैं।
फैंसी चूड़ियों से सजा बाजार
करवाचौथ के लिए चूड़ी बाजार में फैंसी चूड़ियों से दुकानें भरी हुई हैं। धागे की वर्क वाली चूड़ियों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूड़ियों की स्वरूप भी बदलता जा रहा है। उसी के अनुरूप बाजार में चूड़ियां मौजूद है। ऐसे में महिलाएं साड़ी के रंग से मेल की चूड़ी खरीद रही हैं। जड़ाऊ चूड़ियों को भी खासा पसंद किया जा रहा है। चूड़ियों और कड़े को करवाचौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बाजार में बेहतर डिजाइनर चूड़ियों का दाम 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की हैं।