फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Market open even after closure Eid shopping

Amroha News: बंदी के बाद भी खुला बाजार, जमकर हुई ईद की खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Market open even after closure Eid shopping
अमरोहा। ईद के मद्देनजर मंगलवार को बंदी के दिन भी बाजार खुले। दिन भर खूब खरीदारी हुई। ईद-उल-फितर में दो या तीन दिन ही बाकी हैं। ऐसे में घर-घर में ईद की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ई से पहले बाजारों में ईद की रौनक नजर आ रही है। बाजार की हर दुकान पर ग्राहकों की लाइन लगी है। रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर महंगाई की मार पड़ी है। लेकिन महंगाई पर आस्था भारी पड़ रही है। इसलिए बाजार में खरीदारों की भीड़ कम नहीं दिख रही। कपड़ा और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

चांद निकलने के आधार पर 22 या फिर 23 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। लगभग पूरे दिन बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बार पाकिस्तानी व नायरा सूट की खरीदारी महिलाएं जहां बढ़-चढ़कर कर रही हैं तो वहीं कढ़े हुए गरारा व शरारा की भी अधिक मांग है। नगर के चौक बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी शाहरुख ने बताया कि सूट जहां दो हजार से चार हजार में बिक रहा है तो वहीं लगभग पांच हजार में गरारा व शरारा बिक रहा है। गर्मी को देखते हुए चिकन और सिल्क के भी सूट की खरीदारी महिलाएं कर रही हैं। रेडीमेड कपड़ा दुकानदार खत्री मनोज टंडन ने बताया कि कुर्ता की खरीदारी युवक बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। कोलकाता, दिल्ली व लखनऊ के कुर्ते की मांग और पसंद अधिक हैं। कपड़ों के दाम में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन, इसका खरीदारी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कुर्ता-पायजामा एक हजार से लेकर पांच हजार तक के हैं। जैसे-जैसे ईद का समय नजदीक आता जा रहा है तो सभी वर्ग के लोग मनपसंद कपड़े खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि सभी की अपनी-अपनी पसंद हैं। लेकिन महिलाएं और युवती नायरा और पाकिस्तानी शूट पसंद कर रही हैं, तो युवा लखनऊ और दिल्ली के कुर्तों की खरीदारी कर रहे हैं। तमाम लोग कपड़ा खरीद कर भी अपनी पसंद की डिजाइन की सिलाई करा रहे हैं।
विज्ञापन

सेवई की भी सज गईं दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवई विक्रेता नाज मोहम्मद ने बताया कि ईद का त्योहार नजदीक है। ऐसे में लोगों की मांग को देखते हुए सभी जरूरी खाद्य सामान उपलब्ध हैं। इस समय सादी सेवई 80 रुपये प्रति किलोग्राम और लच्छेदार सेवई 100 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है। फेनी सेवई भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इसके अलावा पापड़ और चिप्स के अलावा ड्राईफूड की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed