फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Many trade seats remained vacant even after four stage process

Amroha News: चार चरण की प्रक्रिया के बाद भी खाली रह गईं कई ट्रेड की सीटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Many trade seats remained vacant even after four stage process
अमरोहा। चार चरण की एडमिशन प्रक्रिया के बाद भी जनपद में आईटीआई कॉलेज की कई ट्रेड की सीटें नहीं भर सकी हैं। महिलाओं के लिए ड्रेस मेकिंग, सिलाई एवं प्लंबर समेत वेल्डर एवं पेंटर ट्रेड की कई सीटों को लेकर आवेदन भी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में स्थित पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चार चरण की एडमिशन की प्रक्रिया 22 सितंबर तक पूर्ण कर ली गई है। जिले में अमरोहा, हसनपुर, गंगेश्वरी, गजरौला, नौगांवा सादात आईटीआई कालेज संचालित हैं। इन सभी कालेजों में चार चरण की एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सीटें नहीं भर पाई हैं। अधिकांश सीटें ऐसी हैं, जोकि महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिसमें ड्रेस मेकिंग, सिलाई आदि को भरने के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन इसके बाद भी लगभग 80 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

कहा जाए तो महिला वर्ग ने इसमें रुचि ही नहीं दिखाई। जिसके चलते सीट अभी खाली रह गईं। पुरुषों के लिए वेल्डर, प्लंबर एवं पेंटर की ट्रेड की सीटें भी अधिकांश खाली ही हैं। अब आगे तिथि भी नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जो सीटें खाली रह गई हैं, वह सभी ट्रेड ऐसी हैं जिसमें कक्षा आठ की योग्यता को आधार बनाया गया है। लेकिन, आठवीं पास अभ्यर्थियों के आवेदन कम आने से सीटें खाली रह रही हैं। चार बार आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई थी। उसके बाद भी उन्होंने रुचि नहीं दिखाई।
- केडी मिश्रा, प्रधानाचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed