{"_id":"66e0c577934f005ccd031594","slug":"many-passengers-are-forced-to-travel-with-the-help-of-illegal-vehicles-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-125479-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डग्गामार वाहनों के सहारे यात्रा करने को मजबूर तमाम यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डग्गामार वाहनों के सहारे यात्रा करने को मजबूर तमाम यात्री
विज्ञापन
ढबारसी/आदमपुर (अमरोहा)।
हसनपुर तहसील के देहात के लोग रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। क्षेत्र के करीब 30 किलोमीटर के दायरे में स्थित उझारी, ढबारसी, आदमपुर रूट पर एक भी रोडवेज बस संचालित नहीं है। लोगों को या ताे डग्गामार बसों का सहारा लेना पड़ता है या फिर निजी वाहनों के सहारे आते-जाते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है।
आदमपुर या ढबारसी क्षेत्र के लोगों को हसनपुर या जिला मुख्यालय जाना होता है तो उन्हें रोडवेज बस की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे लोग केवल डग्गामार वाहन, निजी वाहनों के भरोसे ही यात्रा करते हैं। क्षेत्र में आदमपुर, ओगारपुर, दरियापुर, बुखारीपुर ,तिगरिया नादरशाह, पुरसल, दमगढ़ा, फत्तेहपुर, सिकंदराबाद, ढबारसी, दूल्हेपुर अहीर, सांथलपुर, ओगपुरा, भीमा सुल्तानपुर, सिमथला, श्यामगढ़ी, गारापुर उर्फ रूस्तमपुर, खरसौली, फैय्याजनगर, चौकूनी, रूपानांगल, कासमपुर, बागड़पुर मुंजप्ता, पुटसल, चक, मिर्जापुर, सकतपुर, कुआडाली, पतेई, हीसखेड़ा, ताजपुर आदि गांवों के लोगों को हसनपुर तहसील, गजरौला व जिला मुख्यालय जाने के लिए रोडवेज बस की कोई सुविधा नहीं है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- रोजाना हसनपुर तहसील मुख्यालय जाना होता है। कोई रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डग्गामार वाहनों में सफर करने की मजबूरी है। अहूजा चौधरी दैनिक यात्री, ढबारसी
विज्ञापन
- क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। कई बार ढबारसी से अमरोहा के लिए रोडवेज बस का संचालन कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता।-- संजीव कुमार, ढबारसी
-क्षेत्र में परिवहन की सरकारी सुविधाएं नहीं है। ढबारसी में रोडवेज बस अड्डा भी बनना चाहिए। लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है।-- सचिन कुमार, ढबारसी।
-आदमपुर में रोडवेज बस स्टैंड बनना चाहिए। रोडवेज बस स्टैंड बनेगा तो यहां से रोडवेज बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। क्षेत्र से रोडवेज बसें नहीं चलने से परेशानी उठानी पड़ती है। -हरिप्रकाश राणा एडवोकेट, चकफेरी।
विज्ञापन
हसनपुर तहसील के देहात के लोग रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। क्षेत्र के करीब 30 किलोमीटर के दायरे में स्थित उझारी, ढबारसी, आदमपुर रूट पर एक भी रोडवेज बस संचालित नहीं है। लोगों को या ताे डग्गामार बसों का सहारा लेना पड़ता है या फिर निजी वाहनों के सहारे आते-जाते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है।
आदमपुर या ढबारसी क्षेत्र के लोगों को हसनपुर या जिला मुख्यालय जाना होता है तो उन्हें रोडवेज बस की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे लोग केवल डग्गामार वाहन, निजी वाहनों के भरोसे ही यात्रा करते हैं। क्षेत्र में आदमपुर, ओगारपुर, दरियापुर, बुखारीपुर ,तिगरिया नादरशाह, पुरसल, दमगढ़ा, फत्तेहपुर, सिकंदराबाद, ढबारसी, दूल्हेपुर अहीर, सांथलपुर, ओगपुरा, भीमा सुल्तानपुर, सिमथला, श्यामगढ़ी, गारापुर उर्फ रूस्तमपुर, खरसौली, फैय्याजनगर, चौकूनी, रूपानांगल, कासमपुर, बागड़पुर मुंजप्ता, पुटसल, चक, मिर्जापुर, सकतपुर, कुआडाली, पतेई, हीसखेड़ा, ताजपुर आदि गांवों के लोगों को हसनपुर तहसील, गजरौला व जिला मुख्यालय जाने के लिए रोडवेज बस की कोई सुविधा नहीं है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
- रोजाना हसनपुर तहसील मुख्यालय जाना होता है। कोई रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डग्गामार वाहनों में सफर करने की मजबूरी है। अहूजा चौधरी दैनिक यात्री, ढबारसी
विज्ञापन
- क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। कई बार ढबारसी से अमरोहा के लिए रोडवेज बस का संचालन कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
-क्षेत्र में परिवहन की सरकारी सुविधाएं नहीं है। ढबारसी में रोडवेज बस अड्डा भी बनना चाहिए। लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है।