फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Many organizations came in support of the contract workers of the municipality who were on strike

Amroha News: धरने पर बैठे पालिका के संविदा कर्मियों के समर्थन में आए कई संगठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Many organizations came in support of the contract workers of the municipality who were on strike
गजरौला में पालिका पर कर्मचारियोंके धरने को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पालिका के 18 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के धरना दूसरे दिन बेमियादी धरने में बदल गया। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश, सफाई मजदूर संघ और ठेकेदार यूनियन ने भी उनको समर्थन दिया। महासंघ के प्रदेश उप महामंत्री आदेश अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने पालिका के सफाई से लेकर अन्य कार्य ठप करने की चेतावनी दी।
पालिका दफ्तर के सामने 18 आउट सोर्सिंग कर्मचारी पांच महीने के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को धरने पर बैठे थे। उन्होंने नारेबाजी कर पालिका के गेट पर ताला लगा दिया था। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए ईओ ने पुलिस को तहरीर दी, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। उन्होंने पांच महीने के भुगतान की मांग उठाई। उनके धरने को स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ललित कुमार, प्रदेश उप महामंत्री आदेश अग्रवाल, संजय सहदेव, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष जयचंद व ठेकेदार यूनियन के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र देओल, जितेंद्र सिंह, कामिल आदि के नेतृत्व में उनके संगठन के कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

कहा कि आउट सोर्सिंग कर्मचारी पांच महीने से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट झेल रहे हैं। कहा कि ईओ व पालिकाध्यक्ष के बीच चल रहा विवाद नहीं थम जाता और 18 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल जाता, तब तक सफाई संबंधी सभी कार्य एवं कार्यालय संबंधी सभी कार्य बंद रहेंगे और अनिश्चित हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर अजय कुमार, इरशाद खान, वंदना अग्रवाल, रविंद्र सिंह, अक्षय शुक्ला, महेश, मुनेश, ऋतिक सिंघल, वंशिक शेखर, अमित गौतम, अजय सागर, कपिल भटनागर, रवि सैनी, विजय, विनय मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ बोलीं, सभासदों की शिकायत पर भुगतान रोका गया



पालिका के सामने धरना देर रहे कर्मचारियों के बीच बृहस्पतिवार को दूसरे दिन ईओ दीपिका शुक्ला पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नौ कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत सभासदों की ओर से शिकायत करने पर उनका भुगतान रोका गया है। बाकी नौ का भुगतान किस कारण रुका है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
धरने पर बैठे सभासदों ने लगाया भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप
गजरौला।
बृहस्पतिवार का पूरे दिन धरने के नाम रहा। शाम के समया पालिका सभासद और सभासद के पति इंदिरा चौक पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और उनके पति व पूर्व विधायक हरपाल सिंह पर निशाना साधा।
सभासद पति अनिल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि दो साल में पालिका को 50-50 करोड़ मिले। उनसे नगर में कोई काम नहीं कराया गया। विकास कार्य ठप हैं। जनता उनसे विकास का दबाव बना रही है। पालिकाध्यक्ष पर गाली-गलौज करने और 40 करोड़ रुपये कमा कर घर रखने का आरोप लगाया। दिले उर्फ अशोक चौधरी ने भ्रष्टाचार की जांच कर रही समिति से जल्द से जल्द जांच पूरी करने की मांग की। कहा कि पालिकाध्यक्ष व एक लिपिक राजनीति न कर नगर के विकास का काम करें। इस मौके पर राजपाल सिंह, कपिल सिंह, अरविंद यादव, देवेश शर्मा आदि मौजूद रहे। पुलिस ने उनको समझा कर धरने से उठाया।

- धरने पर बैठे सभासद उनसे 50 लाख रुपये मांग रहे हैं। वह अन्य पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते थे। उन्होंने भाजपा के सिंबल पर लड़े प्रत्याशियों को हराया था। इसलिए वह भाजपा विरोधी मानसिकता के हैं। एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर काम कर रहे हैं। सभासदों ने अपने वार्ड में खुद काम कराया। डिवाइडर टूट गया है, उसे जल्द सही कराया जाएगा।
- राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed