फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Manipulations for district panchayat president begin, BJP and BSP meeting today

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जोड़तोड़ शुरू, भाजपा और बसपा की बैठक आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Manipulations for district panchayat president begin, BJP and BSP meeting today
अमरोहा। जिला पंचायत सदस्यों की दलगत स्थिति में सपा का पलड़ा भारी है। लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से छह कदम दूर है। यह अलग बात है भाजपा से दो कदम पहले है। बसपा के सात सदस्य चुने गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 14 सदस्य चाहिए। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष की तैयारी के लिए भाजपा को मशक्कत करनी पड़ सकती है। क्योंकि सदन मे भाजपा के महज छह सदस्य हैं। वहीं आप से समर्थित एक प्रत्याशी भी जीत हासिल किए है। इसके अलावा पांच सदस्य निर्दलीय तौर पर जीत हासिल किए हैं। जिला पंचायत सदस्य के जिले में 27 सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की नजर अध्यक्ष की कुर्सी पर जमी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बयान से अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही अध्यक्ष बनाएगी। वहीं सपा भी जोर लगाने को तैयार है। जिला पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद सपाइयों के हौसले बुलंद हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत का तोहफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देने को तैयार हैं। वहीं बसपा ने तैयारी शुरु कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइनी की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर हैं। वह भी नवनिर्वाचित सदस्यों के संपर्क में हैं। उन्हें एकजुट रख कर सीट हथियाने में जुटे हैं। बसपाइयों का दावा है कि कुछ निर्दलीय और अन्य दलों के नवनिर्वाचित सदस्य संपर्क में हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सात मई को वर्चुअल बैठक है। पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। जिला प्रभारी शामिल होंगे। नव निर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक होगी। महामंत्री, जिला पंचायत चुनाव के संयोजक समेत अन्य पदाधिकारी भी रहेंगे। बैठक में निर्देश के बाद संगठन रणनीति तैयार करेगा। पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूरी तरह गंभीर हैं। डॉ. ऋषिपाल नागर, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन

पार्टी की बैठक सात मई को गजरौला में है। इसमें नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ दोपहर 12 बजे बैठक शुरु होंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी गंभीर हैं। कई नवनिर्वाचित सदस्य संपर्क में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइनी और सांसद गिरीश जाटव रहेंगे। सभी सदस्यों को बुलाया गया है। बैठक में निर्णय के बाद उस पर अमल किया जाएगा। सोमपाल, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। आठ सदस्य जीते हैं और पार्टी से अलग होकर दो ने जीत हासिल की हैं। यह लोग पार्टी में सक्रिय हैं। इनके अलावा एक और सदस्य दल के हैं। कुल 11 लोग हो गए हैं। तीन सदस्यों की और जरुरत हैं। इस लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। क्योंकि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों के समर्थन की उम्मीद हैं। इन लोगों के संपर्क में हैं। निर्मोज यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed