फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mango will increase immunity in fighting corona

कोरोना से लड़ने में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करेगा आम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mango will increase immunity in fighting corona
हसनपुर। कोरोना काल में इस बार आम खास बनने के लिए तैयार है। आम प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर है। जिसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और फाइबर पाया जाता है। यह तीनों ही तत्व कोरोना की लड़ाई में इम्यूनिटी बूस्टर का काम करेंगे। ऐसे में बाजार में अमरोहा के आम का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

अमरोहा के आम की देश विदेश में काफी पसंद किए जाते हैं। हर साल खाड़ी समेत दूसरे देशों में अमरोहा के आम एक्सपोर्ट किए जाते हैं। वैसे जिले के हर इलाके में आम के बाग हैं। हसनपुर तहसील क्षेत्र की आम के लिए खास पहचान है। फलों का राजा कहा जाने वाला आम पकने को तैयार है। लेकिन इस बार आम बहुत खास होने वाला है। देश का राष्ट्रीय फल देश में फैली कोरोना की बीमारी से लड़ने में मदद करने वाला है। ये कोरोना की लड़ाई इम्यूनिट बढ़ाने में मददगार साबित होगा। चिकित्सकों के मुताबिक आम विटामिन ए, सी और डी का एक समृद्ध स्रोत है। आम में करीब 20 ये अधिक मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। आम में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। आम के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आम में पाए जाने वाले विटामिन सी और जिंक इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने में मदद करता है। एक शोध से पता चला है कि आम का सेवन एलर्जी को कम करता है और कई तरह के इंफेक्शन को खत्म करता है। आम का प्रयोग आचार के लिए भी बड़े पैमाने पर होता है।
विज्ञापन

ये फायदे है आम खाने के
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
पाचन में मदद करता है
पेट को स्वस्थ्य रखता है
नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
त्वचा को साफ करता है
आम शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। कोरोना काल में यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम कर सकता है। आम में विटामिन सी और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। -डॉ. सौरभ त्यागी, सीएचसी प्रभारी रहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि रसदार और ताजा, मीठा आम खाया जाए तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यदि आम खट्टा है तो यह नुकसान दे सकता है और फ्रिज में रखा का ठंडा आम भी नुकसानदायक है।
-नफीस अहमद खां, हकीम हसनपुर
आम में पाए जाने वाले तत्व
आयरन 0.2 मिलीग्राम
पोटेशियम 257 मिलीग्राम
कैल्शियम 16.5 मिलीग्राम
फास्फोरस 18.2 मिलीग्राम
सोडियम 3.3 मिलीग्राम
जस्ता 0.1 मिलीग्राम
तांबा 0.2 मिलीग्राम
सेलेनियम 1 मिलीग्राम
फैक्ट फाइल
जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि पर आम के बाग हैं
पिछले साल 2.88 हजार मीट्रिक टन आम की पैदावार हुई थी
इस बार भी लगभग 2.88 हजार मीट्रिक टन आम की पैदावार होने की उम्मीद है। इसमें करीब पचास प्रतिशत पैदावार हसनपुर क्षेत्र में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed