{"_id":"5fd116f28ebc3e3fbf51ff2a","slug":"mangeter-beaten-before-marriage-jpnagar-news-mbd372094516","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के चार दिन पहले मंगेतर की धुनाई... अधमरा कर भागे हमलावर, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के चार दिन पहले मंगेतर की धुनाई... अधमरा कर भागे हमलावर, रिपोर्ट
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। शादी से चार दिन पहले होने वाली पत्नी (मंगेतर) की सहेली से मिलने पहुंचे युवक की बाइक सवार युवकों ने जमकर धुनाई की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी गुरुवार (कल) बरात जाने का कार्यक्रम तय है। अब बरात को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मारपीट की यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की है। संभल जनपद में नखासा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का रिश्ता अमरोहा में गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ डेढ़ साल पहले तय हुआ था। युवक ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद से वह और होने वाली पत्नी फोन पर बात करते थे। दोनों परिवारों की सहमति से शादी के लिए 10 दिसंबर की तारीख तय हुई थी।
युवक का कहना है कि तीन दिसंबर को होने वाली दुल्हन ने नए नंबर से उसे फोन किया और चार दिसंबर को हसनपुर में उसकी सहेली से मिलने आने का न्योता दिया। वह बताए ठिकाने पर पहुंचा था लेकिन वहां किसी के न मिलने पर लौट आया था। छह दिसंबर को फिर होने वाली दुल्हन ने युवक को फोन कर ढबारसी में बस स्टैंड पर सहेली से मिलने आने को कहा था। इस दौरान उसने युवक से उसके कपड़े का रंग, बाइक के बारे में पूछा था। थोड़ी देर बाद युवक अपने गांव निवासी दोस्त को साथ लेकर ढबारसी जाने लगा। अभी वह ढबारसी-उझारी मार्ग पर सैदनगली थानाक्षेत्र के सकतपुर गांव मोड़ पर पहुंचा था। तभी यहां दो बाइकों पर सवार छह से अधिक युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। बाइक रुकवाकर उसका नाम पूछा और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने उसका और उसके दोस्त का फोन भी छीन लिया। उसका दोस्त उसे सैदनगली थाने लेकर पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने उसे हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसका इलाज ढबारसी के एक निजी चिकित्सक के यहां करा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर एक नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी हुई है। अब 10 दिसंबर को बरात जाएगी या नहीं, इसे लेकर संशय बना हुआ है।