फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mangal Kalash Yatra taken out before Shrimad Bhagwat

Amroha News: श्रीमद् भागवत से पहले निकाली गई मंगल कलश यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mangal Kalash Yatra taken out before Shrimad Bhagwat
अमरोहा। बिजनौर रोड स्थित एक बैँक्वट हाल में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा से शुरू हुआ। महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन कर सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। इसके बाद कथा का शुभारंभ हुआ। बृहस्पतिवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने पीले रंग के वस्त्र पहनकर यात्रा निकाली। रथ पर साध्वी प्रेरणा ज्योति विराजमान रहीं। मंगल कलश यात्रा मोहल्ला कोट स्थित खंडेलवाल मंदिर से कोट, बजरिया, मोहल्ला बटवाल, दिल्ली दरवाजा, अतरासी चौराहा, आवास विकास कॉलोनी व नक्थे खां की मस्जिद होते हुए कथा स्थल मधुरम बैंक्वट हॉल पर पहुंच कर संपंन हुई। कथा का शुभारंभ पूर्व नगरपालिका चेयरमैन शशि जैन ने फीता काटकर किया। व्यास साध्वी प्रेरणा ज्योति द्वारा कलश से भरे जल से कथा स्थल की शुद्धि की गई। मंत्रोच्चार व वैदिक रीति से व्यास पीठ का पूजन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा। कलश यात्रा में प्रियंका खंडेलवाल, सुनीता खंडेलवाल, सारिका अग्रवाल, मघु खंडेलवाल, समीर खंडेलवाल, शिवानी खंडेलवाल, कुमकुम, कान्ता सैनी, दीपाली सैनी, ज्योति सैनी, डॉ संयुक्ता चौहान, अलका गर्ग, राजदुलारी, संगीता वर्मा, सुधा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed