{"_id":"662ac5567f20617a8803456b","slug":"mandi-samiti-road-will-remain-closed-from-12-noon-to-night-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-117665-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज दोपहर 12 से रात तक मंडी समिति रोड रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज दोपहर 12 से रात तक मंडी समिति रोड रहेगी बंद
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार को शाम छह बजे तक मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम जमा करने के लिए वापस मंडी समिति पहुंचेंगी। पुलिस फोर्स और अधिकारियों के वाहन भी मंडी समिति पहुंचेंगे। ऐसे में मंडी समिति रोड पर जाम लग सकता है। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दोपहर 12 बजे से मंडी समिति रोड पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है।
टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर भेजी गई हैं। यह पुलिस पार्टियां शुक्रवार को मतदान करने के बाद शाम छह बजे के बाद वापस आना शुरू हो जाएंगी। बड़ी संख्या में वाहनों के आते ही मंडी समिति रोड पर जाम लग सकता है। जिसे ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दोपहर 12 बजे से रात में पोलिंग पार्टियों के वापस जाने तक यातायात बंद रहेगा। केवल अधिकारियों और मतदान कार्मिकों के वाहन जा सकेंगे। इसके लिए अटल चौक और दूसरी तरफ मंडी समिति के दूसरे गेट पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। संवाद
-- -- --