फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mandi police station of Muzaffarnagar took away the son of Saraf of Gajraula

Amroha News: गजरौला के सराफ के बेटे को उठा ले गई मुजफ्फरनगर की मंडी थाना पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
Mandi police station of Muzaffarnagar took away the son of Saraf of Gajraula
गजरौला। मुजफ्फरनगर थाना पुलिस गजरौला के सराफ को उठा ले गई। उस पर चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप था। मुजफ्फरनगर के मंडी थाना क्ष्रेत्र में 25 जनवरी की रात आशु जैन के यहां बड़ी चोरी हुई। घटना में शामिल चोरी के एक आरोपी की निशानदेही पर यहां छापा मारा गया था। पकड़े गए आरोपी ने उसके यहां आभूषण बेचना कबूल किया था। बुधवार को मुजफ्फरनगर के मंडी थाना पुलिस की चार सदस्यीय टीम गजरौला में पहुंची। वह एक आरोपी को पकड़ कर लाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आमद दर्ज कराने के बाद मोहल्ला बस्ती में एक सराफ के यहां छापा मारा। सराफ व उसके बेटे को पुलिस उठाकर गजरौला थाने लाई। यहां काफी देर तक पूछताछ की। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि मंडी थाना क्षेत्र निवासी आशु जैन के यहां 25 जनवरी की रात बड़ी चोरी हुई। जिसमें लाखों के आभूषण चोरी हुए थे। घटना को अंजाम देने के एक आरोपी को पकड़ा। उसने पूछताछ में चोरी को अंजाम देना कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि चोरी का सामान गजरौला में सराफ के यहां बेचा था। उसकी ही निशानदेही पर पुलिस ने छापा मार कर सराफ व उसके बेटे को उठाया। इस दौरान पूछताछ के बीच पुलिस को यह सुराग भी मिला कि चोरी में जाने वाले सोने-चांदी के आभूषणों को गलाने का काम भी यहां का एक सराफ करता है। उसको भी पुलिस उठा लाई। इससे नगर के ज्वैलर्स व सराफ हरकत में आ गए। वह थाने पहुंचे। इधर बाहर की पुलिस द्वारा सराफ पिता-पुत्र को उठाने की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राजीव तरारा थाने पहुंच गए। उन्होंने नगर के व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी बेगुनाह को वह नहीं फंसने देंगे। सराफ के बेटे को मुजफ्फरनगर थाना पुलिस अपने साथ ले गई है। थाना पुलिस ने मुजफ्फरनगर की मंडी थाना पुलिस द्वारा सराफ के बेटे को उठा कर ले जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed